Showing posts with label song. Show all posts
Showing posts with label song. Show all posts

Saturday, May 23, 2026

जिससे मिलने की कोई आस नहीं

ग़म ही ग़म ज़माने में, खुशियाँ हमें रास नहीं,

हमारा दिल भी उसी पर आया, जिसके मिलने की कोई आस नहीं।

इस बार किस्मत भी ग़म के सुर में सुर मिलाकर पूछने लगी—
“अगर तड़पना ही इश्क़ है,
तो इश्क़ किया ही क्यों था?
अगर किस्मत पर भरोसा नहीं था,
तो ये जाम पिया ही क्यों था?”

हम भी कैसे छुपाते दर्द को,
किस्मत से लड़ना भी ज़रूरी था,
आँच न आए प्यार पर—
जवाब देना भी ज़रूरी था।

इश्क़ हमने किया था,
तो निभाना भी हमें ही था,
आँच न आए उसको—
ये निभाना भी हमें ही था।

आस नहीं थी तुझ पर,
इसलिए ठोकर खाकर
संभलना भी ख़ुद ही था।

जानता हूँ—
तेरी याद में लिखता हूँ ग़ज़लें,
करन तेरी याद में…

ग़म ही ग़म ज़माने में,
खुशियाँ हमें रास नहीं,
हमारा दिल भी उसी पर आया,
जिसके मिलने की कोई आस नहीं।


🎶 Now Streaming on YouTube — “जिससे मिलने की कोई आस नहीं”

An emotional musical journey portraying unspoken love, distance, and the pain of incomplete emotions.
Written straight from the heart, this song reflects the feelings many carry silently within themselves.

If the lyrics touch your soul, do like, share, and support the journey.


The song is also available on major music streaming platforms, including Apple Music, Spotify, YouTube Music, Amazon Music, Deezer, and many others. 

✍️ Written by Karandeep Singh

#JisseMilneKiKoiAasNahi #NewRelease #HindiSong #EmotionalMusic #SoulfulLyrics #SadSong #KarandeepSingh #YouTubeMusic #HeartfeltMelodies

वो पहले इश्क़ की चाहत

  गुज़रा हुआ प्यार बीती हुई मोहब्बत बीतती क्यों नहीं है? उसके दीदार की आरज़ू आज भी क्यों जिन्दा है? जी से छूटती क्यों नहीं है? वो पहले इश्क़ की...