स्वच्छ भारत का सपना लेकर, निकले हम उन राहों पर,
जिन रास्तों पर थे कूड़े के ढेर, अब वोह भी सजते हैं त्योहारों पर।
मिल-जुल कर हमने ठाना है, होशियारपुर को स्वच्छ बनाना है ,
ना खुद कचरा फैलाना है, औरों को भी जागरूक करवाना है।
हरियाली छाए चारों ओर, आओ मिलकर पेड़ लगाएँ,
शुद्ध हवा हक है सबका, इसे हकीकत बनाये।
छोटा-सा एक कदम हमारा, बदलाव की शुरुआत बने,
साफ-सुथरा अपना शहर हो, भारत की यह शान बने।
स्वच्छ होशियारपुर का सपना, अब हर दिल की पहचान बने,
स्वर्ग से भी सुंदर अपना शहर हो, हर दिल का यह अरमान बने।
आओ मिलकर कसम ये खाएँ, हर दिन कुछ अच्छा काम करें,
स्वच्छता और हरियाली से, अपने शहर का नाम करें।
धरती माँ की सेवा में करते हैं हम कर्म
संस्था हमारी का नाम है स्वछ्त्ता बिन सेवा धर्म
***
👉 इस कविता का गीत बहुत जल्द YouTube पर लॉन्च होने वाला है — जरूर देखिए।

No comments:
Post a Comment
Some stories are meant to be read, some are meant to be felt. ❤️ If this story touched your heart, leave a few words below. Your जज़्बात matter, and we’d love to read them.